संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

SDPI की राष्ट्रीय रणनीति पर मंथन: मंगलुरु आगमन पर मोहम्मद शफी व डॉ. सरवर अली का अभिनंदन

चित्र
मंगलुरु। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की छठी नेशनल रिप्रेज़ेंटेटिव काउंसिल–2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ. सरवर अली एवं वरिष्ठ नेता मोहम्मद शफी का शनिवार को मंगलुरु आगमन पर भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कर्नाटक प्रदेश नेतृत्व, स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं व गुलदस्ता भेंट कर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर संगठनात्मक मजबूती, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की भूमिका, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. सरवर अली और मोहम्मद शफी ने नेशनल रिप्रेज़ेंटेटिव काउंसिल को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि SDPI देश के कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। नेशनल रिप्रेज़ेंटेटिव काउंसिल में देशभर से आए प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जहां पार्टी की भावी रणनीति, आंदोलनात्मक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।