मौलाना वासिल अलहुसैनी ने यमुना पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा
शामली। (रिपोर्ट अहसान चौधरी) यमुना नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे किनारे बसे गांवों के खेतों में कटाव शुरू हो गया है। यमुना में तेजी से बढ़ते जलस्तर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालात को देखते हुए मौलाना वासिल अलहुसैनी कनवीनर यूथ क्लब जिला शामली अपनी टीम के साथ यमुना घाट पर बसे गांव मुहम्मदपुर राईन, खुरगाईन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे बसे गांवों में पहरा लगवाया जाए, और गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति या पशु यमुना की तरफ न जाए। मौलाना ने ग्रामीणों से भी अपील की कि अगर खेतों में कोई जरूरी सामान रखा है, तो उसे तुरंत वहां से हटा लें। यमुना में हर साल बरसात के मौसम में यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। इस बार भी हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि नदी का बहाव खतरनाक स्तर तक जा सकता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की है।