2000 ke नोट पर RBI ने क्या कहा है ?
1. आरबीआई ने कहा क्या है?
रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे।
RBI ने कहा कि इसका ऑब्जेक्टिव पूरा होने के बाद 2018-19 में इसकी प्रिटिंग बंद कर दी गई थी।
2. फैसला कब से लागू हो रहा है?
RBI ने अपने सर्कुलर में लिखा है कि वो 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर रहा है।
इसकी कोई तारीख या समय नहीं दिया है।
यानी ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
3. नोट बदलने के लिए क्या-क्या करना होगा?
इसका पूरा प्रॉसेस क्या होगा?
बैंक में जाकर इन नोटों के बदला जा सकता है।
इसके लिए 30 सिंतबर तक का समय दिया गया है।
नोट बदलने में कोई परेशानी न हो इसलिए बैंकों को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है।
4. बाजार में 2000 के नोट से खरीदारी में क्या असर दिख सकता है?
सरकार ने इसे अभी चलन में भले ही बनाकर रखा है, लेकिन व्यापारी इससे लेनदेन करने में कतरा सकते हैं।
ऐसे में बेहतर होगा कि इन्हें बैंक से ही बदल लें।
5. RBI ने नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का वक्त दिया है।
इसके बाद क्या होगा?
तारीख बढ़ाई भी जा सकती है, लेकिन आखिरी तारीख का इंतजार न करें।
अगर सरकार ने इसे अमान्य किया तो आपके पास रखे नोट की कोई कीमत नहीं रहेगी।✍🏻
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें