पंजीठ में किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह का ज़ोरदार स्वागत

कैराना। किसान मजदूर संगठन की पंचायत का आयोजन गांव पंजीठ मैं किया गया जिसकी अध्यक्षता चौधरी हाजी यासीन ने की। मुख्य अतिथि किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह रहे। संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गांव पंजीठ में चल रहे कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। जिसमें आज संगठन का विस्तार करते हुए कारी जुनैद पंजीठ को जिला उपाध्यक्ष, इमरान रामडा कैराना ब्लॉक अध्यक्ष, इमरान मंडावर तहसील सचिव, ऋषिपाल ब्लॉक उपाध्यक्ष, अब्दुल ख्वाजापुरा ब्लॉक सचिव ऊन, अब्दुल सत्तार नगर उपाध्यक्ष शामली, करण नगर अध्यक्ष शौकत मेंबर को मनोनीत किया गया। 
सभी नवयुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हम संगठन के माध्यम से किसानों, मजदूरों व वंचितों, शोषितों की आवाज को मजबूती से उठाए जाने का काम बेहतर ढंग से करते हुए संगठन को भी मजबूती प्रदान करेंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कारी जुनैद ने कहा कि संगठन के द्वारा जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया गया है उसको वह पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास करूंगा। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मौलाना वासिल अलहुसैनी ने यमुना पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा

असारा गांव के मुख्य रास्ते में कीचड़, गंदगी से राहगीर परेशान - कारी यामीन

जिला शामली के वार्ड नं. 12 से हैदर अली ने (AIMIM) जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए किया आवेदन