संदेश

SDPI की राष्ट्रीय रणनीति पर मंथन: मंगलुरु आगमन पर मोहम्मद शफी व डॉ. सरवर अली का अभिनंदन

चित्र
मंगलुरु। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की छठी नेशनल रिप्रेज़ेंटेटिव काउंसिल–2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ. सरवर अली एवं वरिष्ठ नेता मोहम्मद शफी का शनिवार को मंगलुरु आगमन पर भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कर्नाटक प्रदेश नेतृत्व, स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं व गुलदस्ता भेंट कर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर संगठनात्मक मजबूती, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की भूमिका, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. सरवर अली और मोहम्मद शफी ने नेशनल रिप्रेज़ेंटेटिव काउंसिल को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि SDPI देश के कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। नेशनल रिप्रेज़ेंटेटिव काउंसिल में देशभर से आए प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं, जहां पार्टी की भावी रणनीति, आंदोलनात्मक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।

चौधरी मिश्रियान बने भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश उपाध्यक्ष

चित्र
शामली। (रिपोर्ट अहसान चौधरी) भारतीय किसान यूनियन क्रांति की ओर से ग्राम पंचायत पावटी कलां निवासी चौधरी मिश्रियान पुत्र चौधरी रियाज़ हसन पूर्व प्रधान पावटी कलां को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है बताया जाता है कि चौधरी मिश्रियान निरंतर किसान एवं मजदूरों के हितों में बुलंद आवाज उठाते रहे हैं भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद की ओर से पदाधिकारीयों की सूची में चौधरी मिश्रियान पुत्र चौधरी रियाज़ हसन पूर्व प्रधान पावटी कलां को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है चौधरी मिश्रियान क्षेत्र के किसान गरीब एवं मजदूरों की आवाज को उठाते रहे हैं। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से शुभचिंतकों में खुशी का माहौल बना हुआ है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं वही नवयुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि वह पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे तथा किसानों एवं मजदूरों के हितों में सदैव आवाज उठाते रहेंगे।

पंजीठ में किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह का ज़ोरदार स्वागत

चित्र
कैराना। किसान मजदूर संगठन की पंचायत का आयोजन गांव पंजीठ मैं किया गया जिसकी अध्यक्षता चौधरी हाजी यासीन ने की। मुख्य अतिथि किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह रहे। संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गांव पंजीठ में चल रहे कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगे। जिसमें आज संगठन का विस्तार करते हुए कारी जुनैद पंजीठ को जिला उपाध्यक्ष, इमरान रामडा कैराना ब्लॉक अध्यक्ष, इमरान मंडावर तहसील सचिव, ऋषिपाल ब्लॉक उपाध्यक्ष, अब्दुल ख्वाजापुरा ब्लॉक सचिव ऊन, अब्दुल सत्तार नगर उपाध्यक्ष शामली, करण नगर अध्यक्ष शौकत मेंबर को मनोनीत किया गया।  सभी नवयुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हम संगठन के माध्यम से किसानों, मजदूरों व वंचितों, शोषितों की आवाज को मजबूती से उठाए जाने का काम बेहतर ढंग से करते हुए संगठन को भी मजबूती प्रदान करेंगे। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कारी जुनैद ने कहा कि संगठन के द्वारा जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया गया है उसको वह पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का पूर्ण प्रयास करूंगा। नव...

मौलाना वासिल अलहुसैनी ने यमुना पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा

चित्र
शामली। (रिपोर्ट अहसान चौधरी) यमुना नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे किनारे बसे गांवों के खेतों में कटाव शुरू हो गया है। यमुना में तेजी से बढ़ते जलस्तर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालात को देखते हुए मौलाना वासिल अलहुसैनी कनवीनर यूथ क्लब जिला शामली अपनी टीम के साथ यमुना घाट पर बसे गांव मुहम्मदपुर राईन, खुरगाईन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे बसे गांवों में पहरा लगवाया जाए, और गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति या पशु यमुना की तरफ न जाए। मौलाना ने ग्रामीणों से भी अपील की कि अगर खेतों में कोई जरूरी सामान रखा है, तो उसे तुरंत वहां से हटा लें। यमुना में हर साल बरसात के मौसम में यमुना किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। इस बार भी हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि नदी का बहाव खतरनाक स्तर तक जा सकता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की है।

दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी जरूरी - इमदादुल्लाह नदवी

चित्र
कैराना। कैराना कस्बा के मोहल्ला गुलशन नगर में स्थित मदरसा जामिया अल्फलाहुल मुबीन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मौलाना इमदादुल्लाह नदवी रहे। कार्यक्रम को संबंधित करते हुए, वक्ताओं ने कहा कि विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। दीनी तालीम (धार्मिक शिक्षा) के साथ दुनियावी तालीम (रोजगार प्रदान करने वाली शिक्षा) भी आवश्यक है। मुसलमानों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। दहेज सामाजिक बुराई है। इसका विरोध करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलने चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर तलाक नहीं देना चाहिए। कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों का कारी अब्दुल्ला ने सभी का शुक्रिया अदा किया, इस मौके पर मौलाना मुस्तकीम अहमद, कारी फुरकान अहमद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

असारा गांव के मुख्य रास्ते में कीचड़, गंदगी से राहगीर परेशान - कारी यामीन

चित्र
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के गांव असारा के मुख्य रास्ते के हालात बद से बदतर बने हुए हैं। असारा से ऐलम की ओर जाने वाले रस्ते से ग्रामीणों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। कीचड़ और गंदगी और उससे उठती दुर्गंध ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। यह रास्ता किसानों के खेत का रास्ता भी है। आए दिन किसानों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है, किसान बुजुर्गों सहित बच्चों का घरों से बाहर भी निकलना दूभर हो गया है। गांव के मुख्य रास्ते पर इसी स्थान पर मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान है जहां जनाजे को कब्रिस्तान लेकर जाना लोगो के लिए मुसीबत बना हुआ है।  इसके बावजूद प्रशासन और न ही ग्राम पंचायत इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है। इस रास्ते से निकलने के दौरान आए दिन राहगीर गंदे पानी में गिर जाते हैं जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। हालात ये है कि कीचड़ गंदे पानी के जमावड़े से मच्छर पनप रहे है जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर कारी मोहम्मद यामीन, चौधरी ता...

विमुक्त जनजाति दिवस पर अधिकार संगोष्ठी आयोजित

चित्र
गंगोह।  विमुक्त जनजाति दिवस के अवसर पर सेक्टर-7 में एक भव्य अधिकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक उस्मान बाबू रहे अध्यक्षता बलबीर सिंह तोमर रहे जबकि संचालन मुस्तकीम चौधरी ने किया। संगोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बलबीर सिंह तोमर, लोकेश सलारपुरी, अमजद बटार, मास्टर यामीन भारती, महावीर सरस, रवि खटाना, परवेज चौधरी झाडवन, इसराइल चौधरी और नौशाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने विमुक्त और घुमंतू जनजातियों की ऐतिहासिक उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज लंबे समय से भेदभाव और उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने जोर दिया कि विमुक्त जनजातियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए ठोस नीतियां बनाई जानी चाहिए। संगोष्ठी में यह भी मांग उठाई गई कि ईदाते आयोग की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू किया जाए, ताकि विमुक्त एवं घुमंतू समाज को संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय का वास्तविक लाभ मिल सके। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता और अधिका...